देहरादून, 20 नवंबर। आज भाजपा नेता करण घाघट द्वारा वार्ड नंबर 9 आर्य नगर में एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया गया की आर्य नगर वार्ड में बिहारीगढ़ चौक पर लगातार कूड़ा गिराया जाता था, जिससे कि आसपास के लोगों को बहुत दिक्कत होती है। उसको लेकर सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी ने भाग लिया, भाजपा नेता करण घाघट ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के श्री देव सुमन मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला, युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ पाल, पूर्व महानगर महामंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा जगराम, यश प्रताप, हिमांशु भट्ट, सूरत सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
7 मार्च को राज्यपाल करेंगे वसंतोत्सव का शुभारंभ
- Ujala News
- March 6, 2025
- 0
देहरादून 06 मार्च। राजभवन, देहरादून में 07 से 09 मार्च, 2025 तक तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 (पुष्प प्रदर्शनी) का आयोजन हो रहा है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन […]
राज्यपाल ने दी उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई
- Ujala News
- November 30, 2024
- 0
, हरिद्वार 30 नवम्बर। कुलाधिपति/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को क्वॉन्टम विश्वविद्यालय, रुड़की, हरिद्वार के चौथे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। […]
युवा पर्वतारोही शीतल ने की राज्यपाल से मुलाकात
- Ujala News
- November 21, 2024
- 0
देहरादून 21 नवम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में युवा पर्वतारोही शीतल ने शिष्टाचार भेंट की। पिथौरागढ़ जिले की निवासी शीतल […]