देहरादून, 22 जनवरी। जिलाधिकारी सविन बसंल का ड्रीम प्रोजेक्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन पर्यावरण सरंक्षण एवं जनसुविधा को लेकर राजधानी में अपने पांव तेजी से पसार रहा हैं, परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन उपलब्धता के चलते जनमानस का पसंद इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की तरफ तेजी से बढ़ रहा हैं। डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए पर्याप्त सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई थी। तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके क्रम में 6 स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि एक पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।जिलाधिकारी ने उक्त सभी स्टेशनों पर सौंदर्यकरण का कार्य एवं फास्ट चार्जिंग उपकरण से संजोने के दिशा निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी के प्रयास से प्रथमबार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विगत दिनों जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में तीनों स्टेशन बनकर तैयार हो रहे हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रबंधक सागर चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर सभी चार्जिंग स्टेशनों सौंदर्यकरण एवं सुरक्षा कार्य भी गतिमान हैं।
Related Posts
जनमानस को चक्कर कटाने की कार्यप्रवृत्ति बदले, नही तो सख्त एक्शन को रहें तैयार
- Ujala News
- March 5, 2025
- 0
देहरादून, 05 मार्च। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम का असर प्रत्यक्ष दिखने लगा है जहां फरियादियों को […]
थानीगांव निवासी राजपाल सिंह को डा0 अम्बेडकर की जीवनी भेंट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
- Ujala News
- April 29, 2025
- 0
देहरादून-भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत बुद्धिजीवी वर्ग से भेंट के क्रम में कैबिनेट मंत्री […]
12 नवंबर को मनाई जाएगी देवोत्थान एकादशी
- Ujala News
- November 11, 2024
- 0
देहरादून। डॉ आचार्य सुशांत राज ने बताया की कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवोत्थान एकादशी का व्रत किया जाता है। इस […]