देहरादून 05 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। भारतीय दूरसंचार सेवा के 31 प्रशिक्षु अधिकारी तीन दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण पर हैं, जिसके तहत वे स्मार्ट सिटी परियोजना का दौरा कर उनकी कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेंगे। राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि टेली-कम्युनिकेशन सेक्टर, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी नवाचार, साइबर सुरक्षा और डिजिटल समावेशन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। राज्यपाल ने कहा कि टेली-कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर देश के विकास का प्रमुख आधार है, और इसमें काम करने वाले अधिकारी डिजिटल क्रांति के अग्रदूत हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे साइबर सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को प्राथमिकता दें, ताकि डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर बल देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के लोगों तक अपनी पहुंच और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि अमृतकाल में युवा अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, उनके योगदान से भारत विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
Related Posts
विधायक ने किया पार्क का निरीक्षण
- Ujala News
- February 7, 2025
- 0
देहरादून, 07 फरवरी। आज कैंट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर ने प्रेमनगर स्वामी विवेकानंद पार्क मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का निरीक्षण किया। इस अवसर […]
बद्रीनाथ धाम दर्शन को तैयार, शुभ मुहूर्त में खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट, धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब… – NNSP
- Ujala News
- May 3, 2025
- 0
Badrinath Dham Opening Date 2025 : भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को सुबह 6 बजे पूरे विधि विधान के साथ खुलेंगे। कपाट […]
नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं
- Ujala News
- February 1, 2025
- 0
नई दिल्ली। “विश्वास पहले, जांच बाद में” के दर्शन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, केन्द्रीय बजट 2025-26 ने मध्यम वर्ग पर भरोसा […]