देहरादून, 07 मार्च। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन महिला विंग ने होली मिलन और महिला सशक्ति कार्यक्रम यूनियन कार्यालय पर श्रीमती आशिमा सचदेवा सहायक सह सचिव और महिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। जिसमें महिलाओं ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कुमकुम वर्मा द्वारा की गई।साथ ही उन्होंने शाखा सचिव नरेश गुरुंग की प्रशंशा करते हुये कहा की नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जिस तरह से कार्यक्रम करती उससे महिलाओं को समान व प्रोत्साहन मिलता हैं। शाखा सचिव नरेश गुरुंग ने कहा कि आज के युग में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है, आज रेलवे में महिला रात दिन काम कर रही है जैसे ट्रेन चलाना, ट्रैक मैं काम करना आदि। शाखा सचिव ने कहा की नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन एक ऐसा संगठन है जहां महिलाओं को पूरा समान दिया जाता है। कार्यक्रम में सरिता जुयाल, रीना डोभाल, रेखा शर्मा, मंजू भंडारी, निशि परवीन, शोभा, संगीता, निष्ठा रावत, लता देवी, मेघा जोशी, एकता चतुर्वेदी, रीटा, संगीता कुमारी आदि ने भाग लिया।
Related Posts
मार्गशीर्ष माह को कहा जाता है श्रीकृष्ण का महीना, करे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा
- Ujala News
- December 4, 2024
- 0
देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि मार्गशीर्ष महीना सभी महीनों में सबसे ज्यादा शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। मार्गशीर्ष माह को भगवान […]
स्थानीय स्टेकहोल्डर्स से समन्वय कर तैयार करें प्रभावी यातायात प्लानः डीएम
- Ujala News
- December 18, 2024
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने शीतकालीन पर्यटन एवं मसूरी में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ राजस्व एवं पुलिस […]
गुंडागर्दी पर उतर आए हैं भाजपा नेता के सुपुत्र : गरिमा मेहरा दसौनी
- Ujala News
- January 9, 2025
- 0
देहरादून। खबर रेस कोर्स के चंद्र नगर बस्ती की है जहां भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के वरिष्ठ […]