देहरादून, 07 दिसम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में संबंधित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में बैठक की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और आश्रितों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। गौरतलब है कि 16 दिसम्बर को देहरादून स्थित गांधी पार्क में विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं व आश्रितों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उप निदेशक कर्नल एम.एस जोधा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।
Related Posts
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण हेतु बनाये जा रहे चेक डैम की समीक्षा की
- Ujala News
- May 16, 2025
- 0
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण हेतु बनाये जा रहे चेक डैम की समीक्षा की। मुख्य सचिव […]
ऑपरेशन सिंदूर पर CM धामी का बड़ा बयान, कहा…. – NNSP
- Ujala News
- May 30, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ीकैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ‘एक संवाद: वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम […]
सुरक्षित भविष्य की ओर एक कदम
- Ujala News
- November 27, 2024
- 0
चमोली। फायर स्टेशन ज्योर्तिमठ की टीम द्वारा जेपी विद्यालय विष्णु प्रयाग में अग्नि सुरक्षा एवं दुर्घटना के दौरान रेस्क्यू के संबंध में की दी गई […]