उत्तरकाशी। जसपुर उत्तरकाशी निवासी व्यक्ति संजय भट्ट के घर पर दिनांक 28-29 नवम्बर की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोडकर घर के अन्दर से समान चोरी करने के सम्बन्ध में कोतवाली उत्तरकाशी पर पंजीकृत अभियोग में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये बुधवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था, पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ उक्त घटना को अंजाम देने के सम्बन्ध में बताया गया था, जिसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी रखी गयी, ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुये पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से सम्बन्धित दूसरे अभियुक्त कृषण प्रसाद भट्ट उर्फ कान्ता प्रसाद को तेखला बाईपास बडेथी से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृषण प्रसाद उर्फ कान्ता प्रसाद पुत्र कुशलानन्द नौटियाल निवासी ग्राम भेटियारा उत्तरकाशी उम्र – 38 वर्ष के रूप में की गईं!
Related Posts
भाजपा कर रहीं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग
- Ujala News
- November 13, 2024
- 0
देहरादून 13 नवम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किये जाने का आरोप […]
जनभावनाओं के अनुरूप बजट के लिए सरकार ने मांगे जनता से सुझाव
- Ujala News
- January 30, 2025
- 0
देहरादून। जनभावनाओं के अनुरूप बजट के लिए सरकार ने जनता से सुझाव मांगे हैं। 31 जनवरी को सरकार हितधारकों से संवाद करेगी। नौ फरवरी तक […]
राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा ने किया महापौर का स्वागत
- Ujala News
- February 20, 2025
- 0
देहरादून 20 फरवरी। राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा ने नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल का पुष्पगुच्छ एवं पगड़ी पहना कर स्वागत कियाl पूर्व राज्यमंत्री एवं मोर्चा के […]