देहरादून 19 नवम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वार रूम चेयरमैंन नवीन जोशी ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी केदारनाथ उपचुनाव को शराब व धन के बल पर जीतना चाहती है, वहीं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तथा पार्टी प्रत्याशी की भारी मतों से विजय सुनिश्चित है। प्रदेश के सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्थित वार रूम में पहुंचकर वार रूम कमेटी के सदस्यों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बातचीत की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये तथा वार रूम चेयरमैन नवीन जोशी एवं अन्य कांग्रेसजनों से सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की। नवीन जोशी ने सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस वार रूम विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ कमेटियों एवं कार्यकर्ताओं से लगातार सम्पर्क कर रहा है तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र से रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों के स्थानीय कांग्रेसजनों ने अवगत कराया है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शराब एवं पैसे का लालच देकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से लगातार की जा रही है। नवीन जोशी ने यह भी कहा कि प्रदेश की आम जनता भाजपा के झूठे वादों से आजिज आचुकी है तथा जनता ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी मतदान करने का मन बनाया है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा आम चुनाव मे केदारनाथ क्षेत्र की जनता से जो वादे किये थे वे एक भी वादा पूरा नहीं कर पाये जनता धामी सरकार के झूठे वादों और जुमलों को अब समझ चुकी है तथा भाजपा को करारा जवाब देने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर वार रूम चेयरमैंन नवीन जोशी, को चेयरमैंन गोपाल गडिया, आशीष नौटियाल, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, शाह, निहाल सिंह, विरेन्द्र सिंह पंवार, आदर्श सूद आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Related Posts
राज्यपाल ने किया ’उत्तराखण्ड हेल्थकेयर इनोवेशन समिट’ का उद्घाटन
- Ujala News
- February 28, 2025
- 0
देहरादून 28 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजपुर रोड़ स्थित एक स्थानीय होटल में ’उत्तराखण्ड हेल्थकेयर इनोवेशन समिट’ के […]
कैबिनेट मंत्री जोशी ने की केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात
- Ujala News
- December 20, 2024
- 0
देहरादून/नई दिल्ली, 20 दिसम्बर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान […]

‘हिन्द दी चादर’ के मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और धर्मरक्षा के योगदान को किया श्रद्धापूर्वक स्मरण
- Ujala News
- June 8, 2025
- 0
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित नाटक ‘हिन्द दी चादर’ के मंचन कार्यक्रम में […]