पिथौरागढ़। आज पिथौरागढ़- घाट मार्ग पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोक सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी च्यूरानी, पोस्ट छेड़ा, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत के रूप में हुई है। दुर्घटना स्थल पर बाइक चौकी घाट के पास दिल्ली बैंड से ऊपर खाई में गिर गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव स्वयं मौके पर पहुंचीं। पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए खाई से शव को बाहर निकाला। चौकी प्रभारी घाट, जितेंद्र सौराडी द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस पिथौरागढ़ द्वारा सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाती है।
Related Posts
पूर्व सीएम कोश्यारी ने किया महाकुंभ में स्नान
- Ujala News
- February 15, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने आज प्रयागराज पहुंच कर महाकुंभ के पावन अवसर पर स्नान किया। इस अवसर पर पूर्व […]
दून पुलिस ने किया जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन
- Ujala News
- February 5, 2025
- 0
देहरादून। छात्र- छात्राओं के बीच जाकर दून पुलिस ने चलाया जागरूकता का पाठ नशे की बढती प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिये युवा वर्ग/छात्र – […]
12.51 करोड़ की लागत से बने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा… – NNSP
- Ujala News
- May 11, 2025
- 0
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छावनी परिषद कार्यालय, गढ़ीकैंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹12.51 करोड़ की लागत […]