देहरादून, 04 फरवरी। प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूर राजभवन देहरादून में बहुत जल्द ही बटरफ्लाई गार्डन बनकर तैयार हो जाएगा। यह गार्डन आगंतुकों को तितलियों के रंग-बिरंगे संसार को देखने के साथ-साथ उनके संरक्षण को भी बढ़ावा देगा। इस संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन और वन विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन ने बताया कि गार्डन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गार्डन में तितलियों हेतु उपयुक्त स्थानीय पौधे (नेटिव प्लांट्स) लगाए जाएंगे, जो तितलियों को आकर्षित करते हैं, यह उनके जीवन चक्र को पोषित करने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में तितलियों की पांच सौ से अधिक प्रजातियां पायी जाती है जो यहां की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की विविध जलवायु और प्राकृतिक संपदा इसे तितलियों के लिए उपयुक्त स्थान बनाती है। राजभवन परिसर में पहले से ही विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और पुष्प वाटिकाएँ मौजूद हैं, जो तितलियों और पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बटरफ्लाई गार्डन से जैव विविधता को और बढ़ावा मिलेगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक श्री रंजन कुमार मिश्रा, वन संरक्षक शिवालिक वृत्त श्री राजीव धीमान, निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व डॉ. कोको रोसे उपस्थित रहे।
Related Posts
भीषण गर्मी से पहले अलर्ट हुई धामी सरकार! पेयजल सप्लाई, जल बचाव अभियान और वन अग्नि को लेकर जारी हुए निर्देश… – NNSP
- Ujala News
- April 12, 2025
- 0
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल आपूर्ति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से […]
एड्स ज्ञान बचाए जान विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
- Ujala News
- November 30, 2024
- 0
फरीदाबाद। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, […]
राजभवन में आयोजित हुआ विश्व मधुमक्खी दिवस
- Ujala News
- May 20, 2025
- 0
विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के विभिन्न मौन पालकों एवं गोविन्द बल्लभ पंत कृषि […]