देहरादून 01 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट कर श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गुरुद्वारे के पवित्र कपाट 25 मई, 2025 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा का विधिवत शुभारंभ 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के साथ होगा। राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में हुए अवस्थापना कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो। राज्यपाल ने ट्रस्ट, शासन और प्रशासन के बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने इस पवित्र यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना भी की।
Related Posts
निकाय चुनाव में अव्यवस्था से उठा चुनावी प्रक्रिया से जनता का भरोसा : गरिमा मेहरा दसौनी
- Ujala News
- January 24, 2025
- 0
देहरादून, 24 जनवरी। भाजपा सरकार ने घोंटा लोकतंत्र का गला, उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा […]
मुख्यमंत्री ने किया पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट“ का पोस्टर लांच
- Ujala News
- December 2, 2024
- 0
देहरादून 02 दिसम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट“ का प्रोमो और पोस्टर लांच किया। इस […]
श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे ऑफलाइन काउंटर, जानिए कहां कितने Counter होंगे… – NNSP
- Ujala News
- April 9, 2025
- 0
उत्तराखंड: 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जारी है. लेकिन बिना पंजीकरण के आने वाले श्रद्धालुओं […]